फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में सड़क हादसा: रिंग रोड चौराहे पर बेकाबू ट्रक ने यात्रियों से भरी बस में मारी टक्कर, 12 घायल

Fri, 29 Oct 2021 12:34 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के कोईराजपुर रिंग रोड चौराहे पर  तेज रफ्तार ट्रक ने जौनपुर की ओर से आ रही बस में टक्कर मार दी।  संयोग अच्छा था कि ट्रक से टक्कर के बाद बस पलटी नहीं। हादसे में बस सवार 12 यात्री घायल हो गए। 
विज्ञापन
हरहुआ क्षेत्र में बस और ट्रक की टक्कर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के कोईराजपुर रिंग रोड चौराहे पर शुक्रवार सुबह जौनपुर से वाराणसी की तरफ आ रही यात्रियों से भरी बस को एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी।  यात्रियों की चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।  बस में छात्र-छात्राएं भी सवार थीं। संयोग अच्छा था कि ट्रक से टक्कर के बाद ट्रैफिक सिग्नल के पोल और डिवाइडर में टकराकर बस रुक गई नहीं तो पलटने से बड़ा हादसा हो जाता।  

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जौनपुर जिले के बेलवा से यात्रियों को लेकर एक निजी बस वाराणसी आ रही थी। सुबह करीब साढ़े आठ बजे बस जब कोईराजपुर में रिंग रोड चौराहा पार कर रही थी तो राजातालाब की तरफ से आ रहे बेकाबू ट्रक ने बस को टक्कर मार दी।
आवाज और चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने के साथ ही हरहुआ के अलग-अलग निजी अस्पतालों में भर्ती कराया। घायल 12 यात्रियों में से तीन की हालत गंभीर है। 
विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिसकर्मी पी रहे थे चाय

हादसे के समय मौके पर मौजूद वाजिदपुर निवासी कमलेश यादव ने बताया कि जिस समय घटना हुई उस समय ट्रैफिक के पुलिसकर्मी चाय पी रहे थे। बस और ट्रक में टक्कर हो जाने के बाद भी चौराहे पर मौजूद पुलिसकर्मी यातायात व्यवस्था सुधारने में भी नहीं लगे। यदि कुछ ट्रैफिक पुलिसकर्मी भी तैनात रहते तो यह हादसा नहीं हुआ होता। 
विज्ञापन

ऐसे लगा जैसे लगा आ गया हो भूकंप, जिंदा बचने की नहीं थी आस

रिंग रोड चौराहे पर ट्रक ने मारी टक्कर - फोटो : अमर उजाला
बस में सवार जौनपुर के मड़ियाहूं गौरा निवासी रामजीत (40) और रानीपट्टी जौनपुर निवासी गर्भवती महिला सुषमा (30) ने बताया कि अचानक ऐसा लगा कि जैसे भूकंप आया हो। नजर दूसरी तरफ गई तो दो पल के लिए लगा कि हम जिंदा नहीं बच पाएंगे। टक्कर इतनी तेज थी कि बचने की कोई उम्मीद नहीं थी।

स्थानीय लोगों ने तत्काल पहुंचकर सभी को सुरक्षित बाहर निकाला। सुषमा ने बताया कि उनके पति हरिश्चंद्र, बेटी की बहन स्नेहा यादव (18) और बेटी शिवांगी (2) को गोद में लेकर बैठे थे। टक्कर के बाद बेटी उनके गोद से उछलकर नीचे जा गिरी और गंभीर रूप से घायल है। इधर, रिंग रोड चौराहे पर स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग को लेकर कोईराजपुर, वाजिदपुर, हरहुआ के ग्रामीणों ने वाराणसी-जौनपुर चक्काजाम मार्ग किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें