फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident: आजमगढ़ में ट्रैक्टर व बाइक की टक्कर, दो युवकों की मौत, एक घायल; परिजनों में मचा कोहराम

Sun, 23 Jun 2024 03:17 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

Varanasi News: घटना की सूचना मिलते ही एसपी सीटी शैलेन्द्र लाल व थाना प्रभारी निरीक्षक निहार नंदन कुमार भी पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंच गए। घायल शुभम को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। वहीं मृत दीपक और विजय कुमार के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
दीपक कुमार और विजय कुमार की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के बम्हौर गांव के पास बीती रात पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के किनारे बनी सर्विस लेन पर ट्रैक्टर व बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। 

विज्ञापन


इस घटना में बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक सवार एक व्यक्ति घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायल को उपचार के लिए एंबुलेंस से अस्पताल भेजा। 

नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम मोजरापुर निवासी दीपक (20) पुत्र जयप्रकाश, विजय कुमार (21) पुत्र सुबेदार एक मोटरसाइकिल पर सवार थे। वहीं शुभम (22) पुत्र जयराम दूसरी मोटरसाइकिल पर अकेले था। तीनों साथ घर से सठियांव जा रहे थे। अभी वे बम्हौर गांव के अंडर पास से सर्विस लेन पकड़कर जा रहे थे। 
विज्ञापन


बम्हौर गांव के पास सामने से आ रहा ट्रैक्टर ट्राली की बाइक से टक्कर हो गई। जिससे एक मोटरसाइकिल पर सवार दीपक व विजय कुमार की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। दूसरी मोटरसाइकिल से अकेला जा रहा शुभम भी घायल हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें