बलिया जिले बांसडीह कोतवाली की टीम ने मंगलवार को 12 हजार रुपये के इनामी फर्जी शिक्षक लालमन गोंड, निवासी ग्राम हादसा दयालपुर, थाना बरदह, जनपद आजमगढ़ को राजपुर टंडवा मोड़ से गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि अभियुक्त फर्जी अभिलेख लगाकर प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक की नौकरी कई वर्षों से कर रहा था। इसके विरुद्ध खंड शिक्षा अधिकारी बेरूआरबारी संतोष गुप्ता ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद से अभियुक्त फरार चल रहा था। इसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक ने 12 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया था।