बलिया जिले में मंगलवार को कोरोना के आठ मरीज मिले। सभी प्रवासी हैं। अब संक्रमितों की संख्या 98 हो गई। सक्रिय मरीज 37 हैं, जबकि 61 स्वस्थ हो चुके हैं। जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही इसकी पुष्टि की है।
पॉजिटिव लोगों में विकास खंड सीयर के पिपरौली बड़ागांव में एक, अवाया में दो और सरया डिहू भगत में एक पॉजिटिव केस मिला।
विकास खंड मुरली छपरा के बाबू के शिवपुर में एक, बेलहरी ब्लाक के बड़की बेलहरी में एक, गड़वार ब्लाक के बलेजी में एक तथा रेवती ब्लाक के रजौली में एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इन सभी का सैंपल 17 जून को लिया गया था। सभी को एल-1 अस्पताल बसंतपुर में भर्ती कराया गया। अब जिले में हॉट स्पॉट की संख्या बढ़कर 59 हो जाएगी।