फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: सेवानिवृत्त अवर अभियंता सिविल ने खर्च किए आय से 11.99 लाख ज्यादा, भ्रष्टाचार की प्राथमिकी दर्ज

Wed, 17 Dec 2025 04:47 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: पहड़िया मंडी के सेवानिवृत्त अवर अभियंता सिविल ने आय से 11.99 लाख ज्यादा खर्च किए। रामेश्वर ने 76,15,371 रुपये की आय अर्जित की और भरण पोषण पर 88,14,713 रुपये खर्च किए।
 
विज्ञापन
एफआईआर दर्ज। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहड़िया मंडी के निर्माण से सेवानिवृत्त अवर अभियंता सिविल रामेश्वर दुबे के खिलाफ उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर वाराणसी में सोमवार को प्राथमिकी दर्ज हुई है। विजिलेंस की जांच में रामेश्वर दुबे ने 11.99 लाख रुपये ज्यादा खर्च किए। रामेश्वर ने 76,15,371 रुपये की आय अर्जित की और भरण पोषण पर 88,14,713 रुपये खर्च किए।

विज्ञापन


जांच अवधि में शिवपुर के तरना निवासी रामेश्वर दुबे ने आय के सापेक्ष 11,99,342 रुपये अधिक खर्च किए हैं, जो वैध स्रोतों से अर्जित आय से कहीं ज्यादा है। पिछले साल फरवरी में रामेश्वर दुबे सेवानिवृत्त हो चुका है।

उप्र सतर्कता अधिष्ठा, वाराणसी सेक्टर के निरीक्षक अखिलेश राय ने बताया कि मूलरूप से कुशीनगर के पटहेरवा थाना क्षेत्र के बेलवा कारखाना बकुलहरकला निवासी रिटायर्ड अवर अभियंता रामेश्वर दुबे ने तरना में मकान बनवाया है। 18 जनवरी 2024 को रामेश्वर दुबे के खिलाफ जांच खुली और 22 मार्च 2025 को अंतिम रिपोर्ट शासन को भेजी गई। 
विज्ञापन


रामेश्वर दुबे ने लोक सेवक के रूप में कार्यरत रहते जांच की अवधि में अपनी आय के सभी ज्ञात व वैध स्रोतों से कुल 76 लाख 15 हजार 371 रुपये की आय अर्जित की। रामेश्वर दुबे ने कोई संतोषजनक स्पष्टीकरण भी पेश नहीं किया। जांच में वह दोषी पाए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें