फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निशुल्क कोचिंग की ऑनलाइन टेस्ट सीरीज का परिणाम घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत सोमवार को वाराणसी मंडल में प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क कोचिंग की ऑनलाइन टेस्ट सीरीज का आयोजन किया गया था। इनके परिणामों की घोषणा बुधवार को कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने अभ्युदय वाराणसी के फेसबुक, यूट्यूब व टेलीग्राम प्लेटफार्म पर की।
विज्ञापन

योजना के प्रमुख कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने सभी टॉप स्कोरर बच्चों व उनके माता-पिता को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामना दी। साथ ही कम अंक प्राप्त करने वाले बच्चों को निराश न होकर और परिश्रम करने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि अभ्युदय योजना द्वारा प्रदेश व जनपद वार मेरिट लिस्ट तैयार की गयी है, जिसके अनुसार यूपीएससी के टेस्ट में प्रयागराज के अपूर्व शुक्ला ने प्रथम व वाराणसी की राफिया नसीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। नीट पर आधारित टेस्ट में वाराणसी के वैष्णवी रॉय ने प्रथम, अर्पित सागर द्वितीय और रोहित कुमार ने तीसरा स्थान अर्जित किया तथा जेईई की टेस्ट सीरीज में सुल्तानपुर के प्रशांत तिवारी ने शत प्रतिशत अंक पाकर प्रथम स्थान और वाराणसी के शुभम सिंह ने द्वितीय स्थान अर्जित किया है।
कमिश्नर ने प्रतियोगी छात्रों को बताया कि कड़ी मेहनत का दूसरा कोई विकल्प नही। मेहनत करके हर बाधा को दूर किया जा सकता है। यूपीएससी के अभ्यर्थियों को उन्होंने लिख कर पढ़ने के लिए प्रेरित किया और बताया कि रिवीजन और स्वयं के बनाए नोट्स परीक्षा में बहुत सहायक होते हैं।
विज्ञापन

इस तरह अभ्युदय योजना से जुड़ सकते हैं विद्यार्थी
अभ्युदय वाराणसी द्वारा समय-समय पर यूपीएससी, नीट, जेईई के साथ ही अन्य प्रतियोगिताओं के लिए भी टेस्ट सीरीज आयोजित करायी जाएगी। जिसमें प्रदेश के समस्त जनपदों के विद्यार्थी निशुल्क प्रतिभाग करके अपनी तैयारी का स्वत: आकलन कर सकते हैं, क्योंकि इन परीक्षाओं का टेस्ट पेपर सबमिट करते ही प्राप्तांक पता चल जाता है और छात्र को अपनी स्थिति का अनुमान हो जाता है। अभ्युदय वाराणसी के फेसबुक, यूट्यूब एवं टेलीग्राम प्लेटफार्म से निशुल्क जुड़ने के लिए सभी विद्यार्थी (मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना, वाराणसी) को अंग्रेजी में टाइप कर सर्च करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें