बीएचयू के आयुर्वेद संकाय की पीएचडी की छात्रा अनूभा पांडेय की मंगलवार सुबह व्यायाम करने के दौरान आकस्मिक निधन हो गया। बताया जा रहा है कि छात्रा पहले से ही टाकायासू आर्टराइटिस बीमारी से ग्रसित थी।
बीएचयू के कामकाजी हॉस्टल में रहने वाली आयुर्वेद संकाय की शोध छात्रा अनुभा उपाध्याय की मंगलवार सुबह योग व्यायाम करते समय मौत हो गई। मूल रुप से कुशीनगर की रहने वाली छात्रा मनोविज्ञान विभाग से पीजी करने के बाद अब आयुर्वेद संकाय के क्रियाशारीर विभाग से शोध कर रही थी। घटना उस समय हुई जब वह अपने छात्रावास में सुबह सात बजे अन्य छात्राओं के साथ योग कर रही थी।
विज्ञापन
छात्राओं ने छात्रावास के वॉर्डन को इसकी जानकारी दी। इसके बाद एंबुलेंस से उसे इमरजेंसी ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत बताया। उसका शव बीएचयू अस्पताल के मोर्चरी में रखवा दिया गया है। आयुर्वेद संकाय के प्रमुख प्रो.केएन द्विवेदी ने बताया कि योग के दौरान ही उसकी तबियत बिगड़ी और मौके पर उसकी मौत हो गई। इसके अलावा परिजनों से बातचीत के दौरान पता चला कि वह पहले से ही टाकायासू आर्टराइटिस (धमनियाें में सही तरीके से रक्त प्रवाह न होना) बीमारी से ग्रसित थी।
इस बीमारी में कठिन परिश्रम करने से मना किया जाता है। छात्रा सुबह सात बजे योग, व्यायाम कर रही थी, उसी समय यह घटना हो गई। उस समय अन्य छात्राएं भी मौजूद रहीं। परिजनों को सूचना दी गई है, वह विश्वविद्यालय के लिए रवाना हो गए हैं।