फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोध: पूर्वांचल के युवाओं का चेहरा गोल, यूरोपीय लोगों से मैचिंग नहीं; छात्राओं से बड़ा है छात्रों का चेहरा

Fri, 13 Nov 2026 04:11 PM IST
Pragati Chand हिमांशु अस्थाना, अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी।

सार

आईएमएस बीएचयू के शोध में सामने आया कि छात्राओं से आठ सेटीमीटर छात्रों का चेहरा बड़ा है। प्लास्टिक सर्जरी, फॉरेंसिक विज्ञान सहित कई तरह के इलाज में सुविधा होगी।  
विज्ञापन
IMS BHU - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वांचल के युवाओं के चेहरे की बनावट यूरोपीय और पहाड़ी इलाकों से अलग है। आईएमएस बीएचयू के एक शोध में पूर्वांचल के युवाओं का चेहरा गोलाकार और संतुलित पाया गया है। ये यूरोप की मेसोप्रोसोपिक आबादी के लंबे और हिमालय के बहुत लंबे चेहरों से बिल्कुल अलग है। वहीं, लड़कों का फेशियल इंडेक्स लड़कियों के मुकाबले ज्यादा है।

विज्ञापन


आईएमएस बीएचयू के एनाटॉमी विभाग और फॉरेंसिक विज्ञान की ओर से 200 मेडिकल छात्रों पर शोध में पाया गया कि 34.5 फीसदी युवाओं का चेहरा गोल और संतुलित है। 28.5 फीसदी के चेहरे चौड़े मिले हैं। 15 फीसदी का लंबा चेहरा, 11 फीसदी का अत्यधिक चौड़ा और 11 फीसदी का अत्यधिक लंबा चेहरा था। इस शोध से इतर यूरोप और खासकर सर्बियाई इलाकों में लंबे चेहरे वालों की आबादी 81.7 फीसदी है। 

वहीं हिमाचल की जनजातीय आबादी में 93.5 फीसदी लोगों का चेहरा हाइपर लेप्टोप्रोसोपिक यानी अत्यधिक लंबे होते हैं। यह अध्ययन 'क्यूरियस' जर्नल में प्रकाशित हुआ है, जिसे डॉ. उमेश चौधरी, डॉ. मो. जावेद अख्तर, डॉ. मयंक गुप्ता, डॉ. रघुनाथ एस. मोरे और डॉ. आनंद मिश्रा की ओर किया गया है।

विज्ञापन
Trending Videos

पुरुषों से 8 सेमी छोटा है महिलाओं का चेहरा
200 स्नातक मेडिकल छात्रों में 104 पुरुष और 96 महिलाएं थीं। अध्ययन में पुरुषों के मुकाबले महिलाओं का चेहरा आठ सेमी छोटा पाया गया। शोधकर्ताओं ने विशेष मापक उपकरण से नाक के आधार से ठुड्डी तक चेहरे की ऊंचाई और दोनों गालों की हड्डियों के बीच की चौड़ाई मापी। इसके आधार पर फेशियल इंडेक्स की गणना की गई, जिसमें पुरुषों के चेहरे की औसत ऊंचाई 121.64 मिलीमीटर और चौड़ाई 138.38 मिलीमीटर रही। वहीं, महिलाओं में यह 113.63 और 132.77 मिलीमीटर रही। पुरुषों का औसत फेशियल इंडेक्स 88.15 और महिलाओं का 85.74 पाया गया।
विज्ञापन

स्प्रेडिंग कैलीपर से नापा गया चेहरे का आकार
शोधकर्ताओं के मुताबिक, यह अध्ययन चेहरे की प्लास्टिक सर्जरी से लेकर फॉरेंसिक अध्ययन में काफी कारगर हो सकता है। प्लास्टिक-रीकंस्ट्रक्टिव सर्जरी, ऑर्थोडॉन्टिक्स और मैक्सिलोफेशियल सर्जरी के दौरान सटीक इलाज किया जा सकेगा। पहले ही वर्ग और जेंडर के आधार पर चेहरे की बनावट का पता चलने पर मेडिकल सुविधाएं बढ़ाई जा सकती हैं। स्प्रेडिंग कैलीपर का इस्तेमाल कर चेहरे की लंबाई और गाल की चौड़ाई नापी गई। इसी से फेशियल इंडेक्स निकाला गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें