महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी ने कहा कि शोध एवं नवाचार का विश्वविद्यालय की रैंकिंग में महत्वपूर्ण भूमिका होती है। विश्वविद्यालय की रैंकिंग का सुधारने के लिए रैंकिंग करने वाली संस्था के मानकों को ध्यान में रखते हुए कार्ययोजना बनानी चाहिए। वह सोमवार को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के एक वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित वेबिनार को संबोधित कर रहे थे।
शोध नवाचार एवं रैकिंग विषयक वेबिनार को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय, बिलासपुर के कुलपति प्रो. आलोक कुमार चक्रवाल ने कहा कि नवाचार, रैंकिंग-शोध से ही जुड़े हुए हैं। नई शिक्षा नीति में विश्वविद्यालयों में नवाचार केन्द्रों को स्थापित करने पर बल दिया गया है जिससे विश्वविद्यालयों को नवाचार का केंद्र बनाया जा सके। इस दौरान प्रो. संजय, डॉ. नलिनी श्याम कामिल, प्रो. सुधीर कुमार शुक्ल, डॉ. राजीव कुमार, डॉ. रश्मि सिंह, डॉ. अखिलेश यादव ने विचार व्यक्त किए।