फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: लालच देकर धर्म परिवर्तन...पांच आरोपी अरेस्ट, बाइबिल, मोबाइल व नोटबुक मिले; यूपी के इस जिले में कार्रवाई

Wed, 25 Mar 2026 08:17 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

UP Crime: आजमगढ़ में प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। सत्संग के दौरान लोगों को ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित करने का आरोप है। सूचपा पाकर पहुंची पुलिस को आरोपियों के पास से बाइबिल, धार्मिक पुस्तक, मोबाइल व नोटबुक बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
आरोपियों को गिरफ्तार कर ले जाती पुलिस। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Crime: जिले के रौनापार थाना क्षेत्र में प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में चार पुरुष और एक महिला शामिल हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से धार्मिक पुस्तकें, मोबाइल फोन समेत अन्य सामग्री भी बरामद की है।

विज्ञापन


मामले की जानकारी देते हुए एसपी ट्रैफिक विवेक कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मंगलवार को पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम अराजी नौबरार करखिया किता प्रथम निवियहवा में रामकिशुन के घर पर सत्संग का आयोजन किया गया है। आरोप है कि इस दौरान वहां मौजूद कुछ लोग स्थानीय ग्रामीणों को प्रलोभन देकर ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित कर रहे थे।

विज्ञापन

पुलिस ने की कार्रवाई

सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने थाना रौनापार में संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। इसके बाद पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए 25 मार्च 2026 को मुखबिर की सूचना पर पचपुलिया इस्माइलपुर के पास से पांचों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में रामकिशुन, महेंद्र प्रजापति, बिंदू प्रजापति, अनिरुद्ध पटेल और अक्षय कुमार शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों के कब्जे से दो बाइबिल, एक अन्य धार्मिक ग्रंथ, एक नोटबुक और तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। बरामद सामग्री की जांच की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस गतिविधि में और कौन-कौन लोग शामिल हैं और इसका नेटवर्क कितना बड़ा है।

एसपी ट्रैफिक विवेक कुमार त्रिपाठी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही पुलिस इस मामले में अन्य संदिग्धों की तलाश में भी जुटी हुई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें