फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विमान यात्रियों को राहतः वाराणसी एयरपोर्ट पर करा सकेंगे आरटी-पीसीआर जांच, 15 मिनट में रिपोर्ट, खर्च करने होंगे इतने रुपये

Sun, 12 Sep 2021 06:57 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

बाबतपुर एयरपोर्ट 20 सितंबर से रैपिड आरटी-पीसीआर जांच शुरू की जाएगी। इसके लिए एयरपोर्ट प्रशासन द्वारा तैयारियां की जा रही है। आरटी-पीसीआर जांच के लिए यात्री को छह घंटे का अतिरिक्त समय लेकर एयरपोर्ट पर आना होगा और उसके लिए शुल्क देना होगा। 
विज्ञापन
एयरपोर्ट पर करा सकेंगे आरटी-पीसीआर जांच - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। यदि आप विदेश या उन राज्यों में जाने की योजना बना रहे हैं जहां कोरोना नेगेटिव रिपोर्ट दिखाना अनिवार्य है तो आपको कोरोना की जांच कराने के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है। बाबतपुर एयरपोर्ट पर 20 सितंबर से रैपिड आरटी-पीसीआर जांच शुरू की जाएगी। इसके लिए एयरपोर्ट प्रशासन द्वारा तैयारियां की जा रही हैं।

विज्ञापन


आरटी-पीसीआर जांच के लिए यात्री को छह घंटे का अतिरिक्त समय लेकर एयरपोर्ट पर आना होगा और उसके लिए शुल्क देना होगा। जांच रिपोर्ट 15 मिनट में यात्री को दे दी जाएगी। जानकारी के अनुसार यात्रियों को एयरपोर्ट पर रैपिड आरटीपीसीआर जांच कराने के लिए 3400 रुपये शुल्क भी भुगतान करना पड़ेगा।
पढ़ेंः वाराणसीः मनाही के बाद भी लोलार्क कुंड पर स्नान के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, पुलिस तैनात
विज्ञापन


एयरपोर्ट अधिकारियों का कहना है कि इस व्यवस्था के बाद विमान यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी। आरटी-पीसीआर जांच एयरपोर्ट के मुख्य टर्मिनल भवन के प्रस्थान क्षेत्र में किया जाएगा।  एयरपोर्ट निदेशक अर्यमा सान्याल ने बताया कि यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए एयरपोर्ट पर रैपिड आरटी-पीसीआर जांच सुविधा शुरू की जा रही है। मशीनों को स्थापित करने का काम चल रहा है। 20 सितंबर से यह सुविधा शुरू होने की संभावना है।

विज्ञापन

बता दें वैश्विक महामारी कोरोना को लेकर केरल और मुंबई जाने वाले विमान यात्रियों के लिए आरटी-पीसीआर टेस्ट रिपोर्ट अनिवार्य है। कोरोना टेस्ट रिपोर्ट नहीं होने पर यात्री को यात्रा की अनुमति नहीं दी जाती। एयरपोर्ट पर ही आरटी-पीसीआर जांच की सुविधा शुरू करने की मांग यात्रियों द्वारा की गई थी। अब यदि यात्री किसी कारणवश कोरोना की जांच नहीं करवा पाते तो उन्हें एयरपोर्ट पर ही यह सुविधा मिल जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें