विश्व हिंदूसेना प्रमुख अरुण पाठक व गायिका नेहा सिंह राठौर
- फोटो : अमर उजाला
लोक गायिका नेहा सिंह राठौर एक बार फिर विवादों के केंद्र में हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव पर व्यंग्यात्मक गाने को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारत हिन्दू महासभा के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं विश्व हिंदूसेना प्रमुख अरुण पाठक ने तीखा विरोध जताया है। इस गाने में नेहा ने जम्मू काश्मीर की नीतियों पर सवाल उठाए। नेहा सिंह राठौर ने पीएम मोदी और उनकी सरकार को फिर से घेरा। सीजफायर के फैसले को लेकर उन्होंने बिना पीएम का नाम लिए कह दिया कि ‘चौकीदार कायर’ है।
अरुण पाठक ने कहा कि नेहा ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से राष्ट्रीय एकता को नुकसान पहुंचाने वाली सामग्री साझा की, जिससे सांप्रदायिक सद्भाव बिगड़ने की आशंका है। कहा कि नेहा सिंह राठौर का यह गाना न केवल प्रधानमंत्री का अपमान है, बल्कि यह हिंदू समाज की भावनाओं को आहत करने वाला है। उन्होंने मांग की कि नेहा के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और उन्हें सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।
इसे भी पढ़ें; Azamgarh News: जयमाल के दौरान स्टेज पर हर्ष फायरिंग, दूल्हे का ममेरा भाई घायल; पुलिस तक पहुंचा मामला
यह पहली बार नहीं है जब नेहा सिंह राठौर अपने गानों के कारण विवादों में घिरी हैं। इससे पहले भी उन्होंने 'यूपी में का बा' जैसे गानों के माध्यम से सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए थे, जिससे उन्हें लोकप्रियता के साथ-साथ आलोचना भी मिली थी।
कहा कि इस मामले ने अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और उसकी सीमाओं पर एक बार फिर बहस छेड़ दी है। जहां एक ओर कलाकार अपनी रचनात्मकता के माध्यम से सामाजिक मुद्दों को उजागर करना चाहते हैं, वहीं दूसरी ओर समाज के कुछ वर्ग इसे अपनी भावनाओं पर हमला मानते हैं। कहा कि यह समय भारत के हर वर्ग की एकजुट होने का समय है लेकिन नेहा ने भारत के हित में की गई कार्रवाई पर सवाल उठाया है, यह काफी ओछी हरकत है।