फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: ट्रक की टक्कर से किशोर की मौत, नाराज लोगों ने दूसरे ट्रक में लगा दी आग; जमकर किया हंगामा

Wed, 14 May 2025 03:07 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।

सार

Ghazipur News: गाजीपुर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया। यहां ट्रक की टक्कर से एक किशोर की मौत हो गई। जिससे नाराज ग्रामीण मौके पर पहुंचे और गलतफहमी में दूसरे ट्रक को रोककर उसमें आग लगा दी। 
विज्ञापन
ट्रक में लगाई आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजीपुर जिले के करंडा थाना क्षेत्र के लीलापुर गांव के पास तेज रफ्तार बालू लदे ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार लकी (15) की मौके पर ही मौत हो गई। उसके साथ मौजूद युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। 

विज्ञापन


हादसे की जानकारी होते ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। पुलिस के मुताबिक, आक्रोशित ग्रामीणों ने पीछे से आ रहे एक अन्य ट्रक को रोक लिया और उसमें आग लगा दी। 

इसे भी पढ़ें; Azamgarh News: जयमाल के दौरान स्टेज पर हर्ष फायरिंग, दूल्हे का ममेरा भाई घायल; पुलिस तक पहुंचा मामला
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी होने पर सीओ सिटी सेखर शेंगर पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड के जवानों को बुलाकर आग पर काबू पाया गया। अधिकारी ग्रामीणों को शांत करने का प्रयास करते रहे। काफी प्रयास के बाद प्रशासन ग्रामीणों को समझाने में कामयाब रहा और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें