फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानवता शर्मशारः जौनपुर में दादी के समान 90 साल की बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म

Wed, 23 Aug 2017 10:40 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर जिले के मड़ियाहूं थाना क्षेत्र के एक गांव में बीती रात एक युवक ने अपनी दादी के समान एक बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म कर डाला। मानवता को शर्मसार करने वाली वारदात से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित महिला के पुत्र की तहरीर पर केस दर्ज किया है।

आरोपी फरार है। 90 वर्षीय बुजुर्ग महिला सोमवार की रात घर के बाहर छप्पर में सो रही थी। परिवार के अन्य लोग गांव में हो रही कजरी सुनने गए थे। इसी बीच युवक महिला के पास पहुंचा और उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वृद्ध महिला ने शोर किया तो आसपास के लोग पहुंचे लेकिन तबतक युवक भाग निकला था। सूचना पर रात में ही प्रभारी निरीक्षक रमेश प्रसाद मौके पर पहुंचे।

पीड़ित महिला के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने नेवढ़िया क्षेत्र के घमहापुर निवासी महेंद्र यादव बोलारी के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिकल के लिए महिला को महिला कांस्टेबल के साथ जिला अस्पताल भेज दिया।

कोतवाली पुलिस का कहना है कि घटना की तहरीर मिली है। पीड़िता की मेडिकल जांच कराई जा रही है। आरोपी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें