फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: झुन्ना पंडित के नाम पर अब स्वर्ण व्यवसायी से पांच लाख की फिरौती की मांग, रेहड़ी वाले को थमाया पत्र

Wed, 23 Nov 2022 10:05 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

लालपुर  पांडेयपुर थाना क्षेत्र के पांडेयपुर  निवासी सर्राफ से बीते रविवार रात आठ बजे को पत्र पकड़ाकर पांच लाख रु की रंगदारी मांगी गई। पांडेयपुर चौराहा निवासी विशाल वर्मा पांडेयपुर निवासी हैं। चौराहे पर ही उनकी दुकान है। बताया कि रविवार रात करीब आठ बजे पास में ठेला लगाने वाले हरीश ने उन्हें पत्र पकड़ाया। बताया कि रोड पर खड़े आदमी ने यह पत्र आपको दिया है।
विज्ञापन
झुन्ना पंडित। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में चिकित्सक को धमकी भरा पत्र पकड़ाकर कुख्यात झुन्ना पंडित के नाम पर एक और रंगदारी मांगने का मामला अभी ठंडा नही हुआ था कि एक ज्वेलर्स  से भी उसी तरफ पत्र के माध्यम से पांच लाख की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। इस मामले में ज्वेलर्स की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लालपुर  पांडेयपुर थाना क्षेत्र के पांडेयपुर  निवासी सर्राफ से बीते रविवार रात आठ बजे को पत्र पकड़ाकर पांच लाख रु की रंगदारी मांगी गई।
पांडेयपुर चौराहा निवासी विशाल वर्मा पांडेयपुर निवासी हैं। चौराहे पर ही उनकी दुकान है। बताया कि रविवार रात करीब आठ बजे पास में ठेला लगाने वाले हरीश ने उन्हें पत्र पकड़ाया। बताया कि रोड पर खड़े आदमी ने यह पत्र आपको दिया है। विशाल वर्मा ने बताया कि जब पत्र खोला तो उसमें झुन्ना पंडित के नाम से रंगदारी मांगी गई थी। फिलहाल लालपुर पुलिस ने विशाल की तहरीर पर झुंन्ना पंडित के खिलाफ धारा 386,504 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें