फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Randeep Singh Surjewala: राज्यसभा सांसद के खिलाफ फिर से गैर जमानती वारंट जारी, जानिए क्या है पूरा मामला?

Fri, 27 Oct 2023 03:31 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

अदालत ने कांग्रेस के राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला के खिलाफ फिर से गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) जारी किया है। इस मामले में सुनवाई की अगली तिथि सात नवंबर तय की गई है।
विज्ञापन
रणदीप सिंह सुरजेवाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विशेष न्यायाधीश (एमपी-एमएलए) अवनीश गौतम की अदालत ने कांग्रेस के राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला के खिलाफ फिर से गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) जारी किया है। इस मामले में सुनवाई की अगली तिथि सात नवंबर तय की गई है। इस वारंट को रोकने के लिए आरोपी की ओर से अर्जी दी गई थी, लेकिन कोर्ट ने उसे खारिज कर दिया। इस मामले में इससे पहले भी अदालत सुरजेवाला के खिलाफ एनबीडब्ल्यू जारी कर चुकी है।

विज्ञापन


प्रकरण के मुताबिक, 23 वर्ष पहले चर्चित संवासिनी प्रकरण में कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में युवा कांग्रेस के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष रणदीप सिंह सुरजेवाला के नेतृत्व में कमिश्नरी में प्रदर्शन के दौरान तोड़फोड़ करते हुए सरकारी संपत्ति को क्षति पहुंचाई गई थी। इस मामले में सुरजेवाला भी आरोपी हैं और उनकी पत्रावली की सुनवाई अलग चल रही है। आरोपी की ओर से अदालत में कई बार पत्रावली के स्पष्ट पठनीय कागजात उपलब्ध कराने के लिए अर्जी दी गई। कोर्ट की ओर से स्पष्ट पठनीय कागजात उपलब्ध भी कराया गया था। उसके बाद सुरजेवाला इलाहाबाद हाईकोर्ट गए तो उन्हें निर्देश मिला कि निचली अदालत में जाएं। निचली अदालत में सुरजेवाला ने डिस्चार्ज प्रार्थना पत्र दाखिल किया, जिसे अदालत ने सुनवाई के बाद खारिज कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें