चमचमाती रोशनी, डीजे पर बजते धमाकेदार गीत व रैंप पर पारंपरिक परिधानों में सज-धजकर आए क्लब के सदस्यों ने अपनी सधी हुई चाल व मदमस्त अदाओं से खूब रंग जमाया। मौका था जेसीआई के तत्वावधान में मंडल अधिवेशन ‘शिवाय’ जोनकॉन-2018 का। आगे की स्लाइड्स में देखें...
विज्ञापन
2 of 5
varanasi
- फोटो : amar ujala
बनारस में कैंटोमेंट स्थित होटल में शनिवार को बड़े ही धूमधाम से इसकी शुरूआत हुई। प्रथम दिन का कार्यक्रम क्रिकेट मैच से शुरू हुआ। इसके बाद किंग-क्वीन प्रतियोगिता में क्लब के सदस्यों ने अपने-अपने जीवनसाथी के साथ भाग लिया।
विज्ञापन
3 of 5
varanasi
- फोटो : amar ujala
इसके बाद प्रभावी जनसंवाद में विभिन्न विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए। चार राज्यों से आए जेसी, जेसीरेट व जेजे विंग के सालभर किए गए सामाजिक कार्यों के फोटो व बैनर का प्रदर्शन किया गया।
4 of 5
varanasi
- फोटो : amar ujala
कार्यक्रम के दूसरे सत्र में धूमधाम से मंडलाध्यक्ष की बारात निकाली गई। मुख्य अतिथि महापौर मृदुला जायसवाल रहीं। अध्यक्षता मंडलाध्यक्ष नितिन कौशिक ने की।
इस अवसर पर जेसीआई इंडिया के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कपूर व कांफ्रेंस एडवाइजर आलोक अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष संतोष सिंह, रवि प्रकाश गुप्ता, अभिनव चौरसिया, पंकज नागवंशी, धीरज जायसवाल, नरेश चौरसिया, देवेश मेहरोत्रा आदि मौजूद रहे।