फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि कानून वापसी की बुलंद की आवाज, नेता प्रतिपक्ष ने कहा-पैक खाद्य पदार्थों के आधार पर तय हो फसलों का समर्थन मूल्य 

Fri, 25 Dec 2020 09:08 PM IST
विचित्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
बड़ागांव में आयोजित किसान घेरा चौपाल को संबोधित करते नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

बलिया में नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने कहा कि गेहूं, धान, दलहन, तिलहन और आलू के न्यूनतम समर्थन मूल्य का निर्धारण बाजार में बिक रहे पैक खाद्य पदार्थों के आधार पर तय किया जाए। सरकारें यह सुनिश्चित करें कि बाजार और खेत मूल्य में अंतर किसी भी हाल में दस फीसदी से अधिक का नहीं हो। शुक्रवार को नेता प्रतिपक्ष बांसडीह विधानसभा क्षेत्र के मनियर ब्लाक के बड़ागांव में समाजवादी पार्टी के किसान घेरा चौपाल में बोल रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कोई भी समान जब किसान पैदा करता हैं तो उसका बाजार मूल्य लागत से भी कम पर आ जाता है। कहा, वही सामान जब अंबानी-अडानी या इनके जैसे बड़े व्यापारियों के हाथ में होता है तो उसका मूल्य आसमान छूने लगता है। उन्होंने अभद्र टिप्पणी करने वाले मंत्रियों को सरकार से निकालने की मांग करते हुए कहा है कि भारत सरकार इन तीनों विवादस्पद कृषि कानूनों को वापस लेकर सत्याग्रह कर रहे किसान संगठनों से अविलंब बातचीत करें। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें