पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस पहुंचे योग गुरु बाबा रामदेव ने कर्नाटक चुनाव परिणाम को लेकर बड़ा बयान दिया। जिसको लेकर भाजपा और कांग्रेस के खेमों में खलबली मच गई है।
बाबा रामदेव सोमवार को बीरभानपुर राजातालाब में पतंजलि के डिस्ट्रीब्यूशन डिपो में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव का परिणाम देश के लिए शुभ साबित होंगे।
कर्नाटक का चुनाव परिणाम देश की राजनीति का टर्निंग प्वाइंट साबित होगा। साथ ही कहा कि कर्नाटक में जो जीतेगा, 2019 में केंद्र में उसी की सरकार बनेगी।
उन्होंने कहा कि गाय और गंगा पर जितना काम सरकार को करना चाहिए उतना अभी नहीं हो पाया है। साधु-संत, गाय और गंगा का संरक्षण और संवर्धन चाहते हैं।