फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल का रामबाग स्टेशन सबसे स्वच्छ

Sat, 30 Oct 2021 12:15 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

गोरखपुर के सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम में 66वें रेल सप्ताह समारोह-2021 में शुक्रवार को पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के प्रयागराज रामबाग को सबसे स्वच्छ और सुव्यवस्थित स्टेशन चुना गया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर के सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम में 66वें रेल सप्ताह समारोह-2021 में शुक्रवार को पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के प्रयागराज रामबाग को सबसे स्वच्छ और सुव्यवस्थित स्टेशन चुना गया। इसके  लिए वाराणसी मंडल के डीआरएम रामाश्रय पांडेय को (डी’  व ई’ श्रेणी) ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। साथ ही डीआरएम को सर्वांगीण कार्यकुशलता, इंजीनियरिंग, यांत्रिक, वाणिज्य, चिकित्सा व सिटीजन सेंट्रिक सेवा अंतरमंडलीय कार्यकुशलता शील्ड प्रदान किया गया। यह ट्राफी पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक विनय कुमार त्रिपाठी ने दी। 

विज्ञापन


वरिष्ठ मंडल सामग्री प्रबंधक एके जायसवाल, मंडल यांत्रिक इंजीनियर दुष्यंत सिंह, मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर आशीष कुमार श्रीवास्तव, जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार, सहायक विद्युत इंजीनियर निर्माण वीरेंद्र भारती, सहायक मंडल विद्युत इंजीनियर कर्षण मनीष श्रीवास्तव, सहायक मंडल इंजीनियर आदर्श श्रीवास्तव और कर्मचारियों में सीसेई इंजी विनय मणि त्रिपाठी, यातायात निरीक्षक आशुतोष सुमन, स्टेशन अधीक्षक नवनीत कुमार, टेक्निशियन हिमांशु कुमार, लोको पायलट दीपक परासर, मुख्य कार्यालय अधीक्षक अनिल कुमार सिन्हा, उप निरीक्षक रेलवे सुरक्षा बल ग्यास सरवर आदि कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें