फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामबाग दोहरीकरण और विद्युतीकरण का काम पूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल पर बनारस-प्रयागराज रामबाग दोहरीकरण और विद्युतीकरण का काम पूरा हो चुका है। अब इस नए ट्रैक पर ट्रेन दौड़ेगी। फिलहाल इस नवनिर्मित दोहरीकृत लाइन (विद्युतीकरण सहित) पर स्पीड ट्रायल किया जाएगा। इसके बाद आगे का फैसला भी लिया जाएगा। उधर, ट्रेन के चलाए जाने की वजह से ओवरहेड ट्रैक्शन पर विद्युत धारा प्रवाहित होने की संभावनाआें के मद्देनजर रेल प्रशासन ने लोगों को रेलवे ट्रैक से दूर होने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

बनारस-प्रयागराज रामबाग दोहरीकरण परियोजना के तहत ज्ञानपुर रोड-हंडिया खास रेल खंड का दोहरीकरण एवं विद्युतीकरण कार्य पूरा हो गया है। बृहस्पतिवार को उत्तर पूर्व रेलवे के रेल संरक्षा आयुक्त मोहम्मद लतीफ खान विद्युतीकरण सहित नवनिर्मित दोहरी लाइन का निरीक्षण करेंगे। इस दौरान मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, निर्माण राजीव कुमार, मंडल रेल प्रबंधक रामाश्रय पांडेय, मुख्य परियोजना प्रबंधक विकास चंद्रा सहित मुख्यालय मंडल और रेल विकास निगम लिमिटेड के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद होंगे। रेल प्रशासन की ओर से जो चेतावनी जारी की गई है, उसमें यह कहा गया है कि ट्रेन के चलने के बाद नए ओवरहेड ट्रैक्शन पर हाई टेंशन विद्युत धारा प्रवाहित होगी। इस वजह से लोगों को रेलवे ट्रैक एवं ट्रैक्शन से सुरक्षित दूरी बनाकर रखने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें