फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आचार्य में परीक्षा फार्म के लिए आज से आवेदन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में आचार्य प्रथम और तृतीय सेमेस्टर के छात्रों के लिए परीक्षा फार्म 22 फरवरी से भरे जाएंगे। विद्यार्थी 12 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकेंगे। इसके साथ ही विलंब शुल्क के साथ छात्र 16 मार्च तक आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन

परीक्षा नियंत्रक अर्चना जौहरी ने बताया कि 22 फरवरी से विद्यार्थी चालान भर सकेंगे और 10 मार्च को चालान जमा करने की अंतिम तिथि है। 23 फरवरी से छात्र इंडियन बैंक में शुल्क जमा कर सकेंगे और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 11 मार्च है। छात्र 24 फरवरी से 12 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन भर सकेंगे। इसके बाद छात्र 200 रुपये विलंब शुल्क के साथ 11 से 13 मार्च और 14 मार्च तक 500 रुपये विलंब शुल्क के साथ चालान भर सकेंगे। छात्र 500 रुपये विलंब शुल्क के साथ 15 मार्च तक शुल्क और ऑनलाइन परीक्षा आवेदन भर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें