फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ramadan 2024: वाराणसी में रमजान को लेकर मिली छूट, अप्रैल तक पर्दा लगाकर मांस बेच सकेंगे कारोबारी

Sun, 17 Mar 2024 09:13 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Ramadan 2024 : वाराणसी में रमजान को लेकर मांस कारोबारियों को राहत दी गई है। मेयर ने कारोबारियों को अप्रैल तक का समय दिया है। इस दौरान कारोबारी पर्दा लगाकर मांस बेच सकेंगे। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में मांस कारोबारियों को मेयर अशोक कुमार तिवारी ने सशर्त राहत दी है। सपा पार्षद दल के नेता अमरदेव यादव के नेतृत्व में बेनियाबाग के मांस कारोबारियों से मुलाकात की। 

विज्ञापन


आग्रह किया कि रमजान चल रहा है। कई लोगों का रोजगार मांस कारोबार से जुड़ा है। कार्रवाई न करने के लिए कुछ दिन की मोहलत मांगी। ताकि, मांस के दुकानों को मंदिर से दो किमी दायरे से बाहर ले जा सके। मेयर ने अप्रैल तक का समय दिया है। 

कहा कि पर्दा लगाकर ही मांस बेचें। खुले में मांस बेचेंगे तो कार्रवाई होगी। मेयर ने प्रभारी नगर आयुक्त, राजीव कुमार राय को निर्देश दिया कि कहीं भी खुले में मांस न बिके। इसका ध्यान रखें। पर्दा लगाकर मांस की बिक्री करने वालों पर कोई कार्रवाई न करें।   

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें