डॉ. फिरोज के जरिए मुस्लिमों में संस्कृत का प्रचार
बीएचयू के धर्म विज्ञान संकाय में असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर नियुक्त डॉ. फिरोज खान के समर्थन में संघ अपने बयान पर अडिग रहेगा। बैठक में बताया गया कि विरोध समाप्त करवाने में संघ के निर्णय से समाज में सकारात्मक संदेश गया है।
डॉ. फिरोज के मुद्दे पर संघ मुस्लिमों के बीच संस्कृत का प्रचार प्रसार भी करेगा। 15 दिन से बीएचयू में चले विवाद में देशभर के लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रिया आई और संघ ने फिरोज का समर्थन किया था। इसके बाद विवाद भी पूरी तरह से खत्म हो गया। ऐसे में संघ अब इस मुद्दे पर भी अपनी रणनीति तय करेगा।
विद्वत परिषद के साथ धार्मिक नीति निर्धारण पर होगी चर्चा
कोईराजपुर में सरकार्यवाह सुरेश भैया जी जोशी और सह सरकार्यवाह डॉ. कृष्णगोपाल की बैठक के बाद आरएसएस काशी में तीन दिनों तक अलग-अलग संगठनों के साथ अलग-अलग मुद्दों पर चर्चा करेगा। इसमें धार्मिक पक्षों पर नीति निर्धारण, काशी विद्वत परिषद के विस्तार आदि पर बात की जाएगी।