फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभूतियों को सम्मानित करेगी राजपूत सेवा समिति.

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित पत्रकार भवन में रविवार को राजपूत सेवा समिति की बैठक हुई। इसमें सर्वसम्मति से आगामी 26 सितंबर को टीडी कालेज के बलरामपुर हाल में भव्य कार्यक्रम आयोजित कर सीमा पर शहीद होने वाले जवानों के परिजनों के साथ ही राजपूत समाज का नाम रोशन करने वाले महान विभूतियों को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

बैठक में कार्यक्त्रस्म की रूपरेखा भी तैयार की गई। अलग-अलग कार्यों के लिए टीम गठित सभी को जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में सम्मानित होने वाले लोगों के नामों भी विचार-विमर्श किया गया। समिति के लोग उनके घर पहुंचकर सम्मानित करने के लिए आमंत्रित करेंगे। जिले की मिट्टी में पैदा होकर देश- विदेश में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने वाले सिकरारा क्षेत्र के कलवारी गांव निवासी भारत में डीएनए फिंगर प्रिंट के जनक बीएचयू के पूर्व कुलपति, प्रख्यात वैज्ञानिक पद्म श्री डा. लालजी सिंह की मूर्ति स्थापित करने पर भी सहमति बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें