फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल के इमरजेंसी में इलाज के लिए भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार को बंदी के दिन भी जिला अस्पताल में इलाज के लिए मरीजों की भीड़ रही। रविवार को इमरजेंसी में सुबह आठ बजे से अपराह्न दो बजे तक इलाज के लिए कुल 54 मरीज पहुंचे। जिसमें से हालत खराब होने पर 14 लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया। 40 लोगों को दवा देकर लौटा दिया गया। उन्हें साफ- सफाई पर ध्यान पर देने के साथ मच्छरों से बचाव करने का सुझाव भी दिया गया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में रविवार को इमरजेंसी में इलाज के लिए कुल 54 मरीज पहुंचे। जिसमें से 14 की हालत खराब थी। इसमें से तीन को सर्दी बुखार, चार को चोट, एक को टीबी, सात लोगों को खून के कमी की शिकायत थी। इमरजेंसी में जांच के दौरान उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। शेष 40 लोगों को दवा देकर छोड़ दिया गया। रविवार को जिला अस्पताल बंद रहता है। केवल इमरजेंसी मरीजों को ही देखा जाता है। इस बीच संक्रामक बीमारी बढ़ने के कारण बीमार लोगों की संख्या बढ़ गई है। इससे पहले इमरजेंसी में 15 से 20 मरीज ही इलाज के लिए आते थे, लेकिन संक्रामक बीमारी बढ़ने के चलते मरीजों की संख्या बढ़ गई है। इमरजेंसी में भी 50 से 60 मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें