गोमती नदी के रजला घाट पर पीपा पुल को सोमवार को चालू कर दिया गया। अब दो जिलों की दूरी कम हो गई है। करीब एक सप्ताह पहले इसका निर्माण शुरू हुआ था। इससे वाराणसी और जौनपुर के हजारों लोगों को आवागमन में सहूलियत होगी। इस पुल का निर्माण पिछले साल केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय के प्रयास किया गया था।
बरसात से पहले पीपा पुल को हटा दिया जाता है और दिसंबर से पहले दोबारा पुल का निर्माण किया जाता है। जौनपुर और वाराणसी के बीच यह पुल लोगों की दूरी कम कर देगा। पहाड़िया से सीधे बेला होते हुए नियार, रजला, बरहपुर घाट होते हुए जौनपुर जनपद के पतरही बाजार आसानी से जा सकेंगे।