फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांकी निहारने उमड़े लोग

Wed, 16 Nov 2016 01:48 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान की कुलदेवी शाकंभरी देवी की भव्य शोभायात्रा मंगलवार को काशी पहुंची। देवी की गुणगान यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। महिलाओं, बच्चों ने आरती उतारी। सुमधुर भजनों की गूंज पर श्रद्धालु झूमते-नाचते रहे। रथ पर सजी शाकंभरी देवी की नयनाभिराम झांकी के दर्शन कर श्रद्धालु निहाल हुए। गुणगान यात्रा बुधवार को गोरखपुर के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन


शाकंभरी देवी की 65 दिवसीय गुणगान यात्रा मंगलवार की दोपहर बाबतपुर से शिवपुर होते हुए विभिन्न मार्गों से दुर्गाकुंड स्थित प्रसाद पोद्दार अंध विद्यालय पहुंची। इससे पहले रास्ते में संजय अग्रवाल, मधुर जायसवाल, शिव कुमार अग्रवाल ने गुणगान यात्रा का स्वागत किया। मां के रथ की शोभा निहारने के लिए लोग जहां-तहां खड़े थे। समाजसेवी आरके चौधरी, आनंद लड़िया ने पुष्प अर्पित किया। इस मौके पर आयोजन समिति के शिव कुमार मित्तल, महेश चौधरी, शैलेश रामनायका, गोपाल मित्तल, विनोद लोहिया, अशोक सोरेवाल, कौशल शर्मा, राम मित्तल उपस्थित थे। इस दौरान अंध विद्यालय परिसर में भजनों की प्रस्तुति हुई और उसके बाद श्रद्धालुओं में सवामणि प्रसाद का वितरण किया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें