फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘युवाओं पर है देश को संवारने की जिम्मेदारी’

Wed, 16 Nov 2016 01:43 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
मारीशस के पीएम अनिरुद्ध जगन्नाथ
विज्ञापन
उदय प्रताप कॉलेज में मंगलवार को माॅरीशस के प्रधानमंत्री अनिरुद्ध जगन्नाथ ने युवाओं को सफलता के मूलमंत्र को जीवन में उतारने की सलाह दी। राजर्षि सभागार में आयोजित 107वें संस्थापन समारोह में कहा कि युवाओं पर ही देश को संवारने की जिम्मेदारी है, इसके लिए उन्हें सदैव तत्पर रहना होगा।
विज्ञापन


कहा कि 21वीं सदी की शिक्षा प्रतिस्पर्धा से भरी है और यही पूरे विश्वरूपी इंजन को ईंधन प्रदान करने का माध्यम बनेगा। भागवत गीता में लिखे श्लोक का उदाहरण देते हुए कहा कि मनुष्य जैसा सोचता है वैसा ही बन जाता है। कहा कि मारीशस को लघु भारत कहा जाता है। दोनों देशों के बीच उच्च शैक्षिक संबंध हैं। विशिष्ट अतिथि आरपीएन सिंह ने कहा कि अगर स्पष्ट विजन हो तो कोई भी कार्य कठिन नहीं है।

माॅरीशस के पीएम ने राजर्षि स्कूल आफ मैनेजमेंट एंड टेक्नालोजी की ओर से यूपी कॉलेज पर बनाई गई डाक्यूमेंट्री, फोटो गैलरी देखी। परिसर में पौधरोपण किया। उन्होंने कॉलेज में शैक्षणिक सुविधाओं के विकास के लिए पांच लाख रुपये का चेक भी दिया। अतिथि भवन का उद्घाटन भी किया। अतिथियों का स्वागत डॉ. अनुज प्रताप सिंह और स्मृति चिन्ह देकर सम्मान उदय प्रताप शिक्षा समिति के सचिव यूएन सिन्हा ने किया। संचालन डॉ. प्रज्ञा पारमिता और ज्ञान प्रभा सिंह ने किया। इस दौरान न्यायमूर्ति केडी शाही, डीपी सिंह, एसके काक, एसके खान, डॉ. अरविंद सिंह सहित कई शिक्षक, छात्र लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें