फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi Rain Update: इस बार जुलाई में सामान्य से कम हुई बारिश, जानिए अगस्त में क्या है संभावना

Mon, 01 Aug 2022 11:41 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

पिछले दो साल की तुलना में इस साल वाराणसी में अभी बहुत कम बारिश हुई है। मानसून के कमजोर पड़ने की वजह से बादलों की आवाजाही तो होती रही लेकिन बारिश नहीं होने से किसानों की चिंता बढ़ गई। 
विज्ञापन
वाराणसी में छाए बादल लेकिन बारिश नहीं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मानसून सीजन शुरू होने के करीब सवा महीने बाद भी वाराणसी में बारिश जिस तरह की होनी चाहिए, वैसी नहीं हुई। जुलाई महीने में औसत 294 मिलीमीटर के सापेक्ष इस महीने महज 120 मिलीमीटर बारिश हुई है। पिछले दो साल की तुलना में इस साल अभी बहुत कम बारिश हुई है।

विज्ञापन


मानसूनी सीजन में बारिश अच्छी न होने की वजह से किसान परेशान हैं। उन्हें धान की खेती अच्छी न होने की चिंता सता रही है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार अगस्त में अच्छी बारिश की उम्मीद है। अगर ऐसा हुआ तो बहुत हद तक उत्पादन ठीक हो सकता है। 

दो दिन में ही हुई थी 100 मिलीमीटर बारिश
जिले में मानसून की दस्तक 22 जून को होने के बाद दो दिन में 100 मिलीमीटर बारिश हुई थी। इसके बाद जुलाई महीने में अच्छी बारिश नहीं हुई। मानसून के कमजोर पड़ने की वजह से बादलों की आवाजाही तो होती रही लेकिन बारिश नहीं होने से किसानों की चिंता बढ़ गई। 15 जुलाई के बाद से बारिश शुरू हुई तो किसान खुश जरूर हुए लेकिन वह भी पूरी नहीं हुई।

विज्ञापन

इस महीने में औसत मानक 294 मिलीमीटर के सापेक्ष केवल 120 मिलीमीटर ही बारिश हुई जो कि पिछले दो साल की तुलना में भी कम है। इस बीच रविवार को दिन में धूप थोड़ी तेज रही, इस वजह से गर्मी जैसा माहौल रहा। शाम को बादल छाए रहे। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि मानसून की सक्रियता अभी भी बनी है, ऐसे में इस सप्ताह बारिश की संभावना बनी है। 
विज्ञापन

पिछले पांच साल में जुलाई में बारिश

  • 2018     236.4 मिलीमीटर
  • 2019     325.4 मिलीमीटर
  • 2020     193.2 मिलीमीटर
  • 2021     131. मिलीमीटर
  • 2022     120 मिलीमीटर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें