ज्ञानवापी मामले में मुस्लिम पक्ष अंजुमन इंतजमिया मसाजिद कमेटी के एक मात्र हिंदू मुख्य वकील अभयनाथ यादव (65) थे। अभी तक ज्ञानवापी-श्रृंगार गौरी मामले में सर्वे से लेकर पोषणीयता के बिंदु पर वही पक्ष रख रहे। चार अगस्त को जिला जज की कोर्ट में पोषणीयता बिंदु पर जवाबी करनी थी। अभयनाथ यादव के निधन से पूरे कचहरी में शोक की लहर है।
मणिकर्णिका घाट पर सोमवार सुबह अंतिम संस्कार के वक्त उनके साथियों ने उन्हें नमन किया। कहा कि अधिवक्ता अभयनाथ यादव अत्यंत मृदुभाषी व मिलनसार थे। उन्होंने 22 जून को बेटी की शादी की थी। वरिष्ठ अधिवक्ता अभय नाथ यादव के निधन पर डेढ़ बजे सेंट्रल बार सभागार में सेंट्रल व बनारस बार एसोसिएशन की संयुक्त शोक सभा आयोजित की गई है। नई बस्ती पांडेयपुर निवासी अभयनाथ यादव के दो पुत्र व तीन पुत्रियां हैं।