जम्मू रेलवे स्टेशन पर टिकट के लिए लाइन में लगे लोग
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर रेलवे प्रशासन ने अवैध टिकट विक्रेताओं और दलालों की धर पकड़ के लिए विशेष दल का बनाया है। मामले में उत्तर रेलवे (लखनऊ मंडल) की वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक रेखा शर्मा ने आदेश जारी कीया है। रेलवे का विशेष दल त्योहारों पर यात्रियों के भीड़ को ध्यान में रखकर बनाया है। उत्तर रेलवे का विशेष दल आरक्षित व अनारक्षित टिकट काउंटरों, अवैध टिकट विक्रेताओं और दलालों पर नजर रखेगा और नकारी मिलने पर कार्रवाई करेगा।