फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी पहुंचे रेलमंत्री: तीन रेल मंडल और बरेका महाप्रबंधक संग करेंगे बैठक, रेलवे प्रोजेक्ट की प्रगति जानेंगे

Fri, 24 Dec 2021 01:36 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव दो दिवसीय दौरे पर आज वाराणसी पहुंचे हैं। पूर्वोत्तर रेलवे, पूर्व मध्य रेलवे, उत्तर रेलवे और बरेका के महाप्रबंधकों के साथ बैठक कर रेलवे के प्रोजेक्ट की प्रगति जानेंगे।
विज्ञापन
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव शुक्रवार को दो दिवसीय दौरे पर काशी पहुंच गए हैं।  एयरपोर्ट से वो सीधे बरेका (बनारस रेल इंजन कारखाना) गए। जहां पूर्वोत्तर रेलवे, पूर्व मध्य रेलवे, उत्तर रेलवे और बरेका के महाप्रबंधकों के साथ बैठक कर रहे हैं। वो रेलवे के प्रोजेक्ट की प्रगति जानेंगे।

विज्ञापन


बरेका (बनारस रेल इंजन कारखाना)  में दोपहर का भोजन कर रोहनिया स्थित भाजपा कार्यालय जाएंगे। यहीं से बाबा श्री काशी विश्वनाथ के दरबार में दर्शन पूजन करेंगे। जिसके बाद वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन और बनारस रेल स्टेशन पहुंचकर व्यवस्थाओं और यात्री सुविधाओं का जायजा लेंगे। बरेका में रात को विश्राम कर सुबह प्रयागराज के लिए रवाना होंगे। 

रेल मंत्री के आगमन के मद्देनजर बृहस्पतिवार को दिन भर कैंट व वाराणसी सिटी स्टेशन को चमकाने में कर्मचारी जुटे रहे। वहीं बनारस स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में बनाए गए पार्क को आवारा जानवरों को प्रवेश करने के बचाने के लिए पार्क के चारों ओर जाली लगाई गई। उधर बरेका परिसर में भी रेल मंत्री के स्वागत की तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बेगमपुरा एक्सप्रेस आज लुधियाना तक जाएगी

उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल में किसानों द्वारा रेल रोको आंदोलन के चलते वाराणसी से जम्मूतवी जाने वाली ट्रेन संख्या 12237 बेगमपुरा एक्सप्रेस शुक्रवार को जालंधर कैंट के बजाय लुधियाना तक जाएगी। वहीं पूर्वोत्तर रेलवे की ट्रेन संख्या 15934 अमृतसर-न्यू तिनसुकिया एक्सप्रेेस शुक्रवार को अमृतसर के बजाय बरेली से चलाई जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें