फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में आत्महत्या: पत्नी से विवाद के बाद पति ने फांसी लगाकर दी जान, पिछले साल ही हुई थी शादी

Fri, 24 Dec 2021 01:32 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के भुल्लनपुर में किराए के मकान में रहने वाले शुभम जायसवाल ने पत्नी से विवाद के बाद खुदकुशी कर ली। उसकी बीते साल ही शादी हुई थी। 
विज्ञापन
फांसी लगाकर आत्महत्या की। - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के मंडुआडीह थाना क्षेत्र के भुल्लनपुर में किराए के मकान में रहने वाले शुभम जायसवाल ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस के मुताबिक पत्नी से विवाद के बाद उसने कदम उठाया। शुभम की शादी पिछले साल हुई थी। परिजनों के मुताबिक, बीती रात पत्नी से फोन पर हुए विवाद के बाद शुभम ने ऐसा खौफनाक कदम उठाया।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भुल्लनपुर में राजकुमार पटेल के घर मे किराए बिजली मिस्त्री शुभम जायसवाल (26) अपनी वृद्ध नानी ज्ञान देवी के साथ रहता था। उशकी शादी पिछले साल जमालपुर,जोगापुर कछंवा हुई थी। नानी के मुताबिक, शादी के कुछ महीनों बाद से ही किसी बात को लेकर पति-पत्नी में आए दिन विवाद होता रहता था।

रात में पत्नी से मोबाइल पर हुई थी बात
पिछले सप्ताह ही शुभम की पत्नी मायके चली गई। उन्होंने बताया कि बीती रात भी मृतक अपनी पत्नी से फोन पर विवाद की बात समाप्त करने की बात कर रहा था। शुक्रवार सुबह नींद खुली तो देखा कि शुभम पंखे के हुक से रस्सी के सहारे लटका हुआ है। शोर मचाने पर आसपास के लोग जुटे और शुभम को उतार कर नजदीक के अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंची मंडुवाडीह पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की वृद्ध नानी को असहाय देखकर मंडुआडीह थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने उन्हें सारनाथ स्थित वृद्धा आश्रम में भिजवाने के लिए सम्बंधित अधिकारियों से बातचीत की। 
पढ़ेंः बेटे ने पिता को लाठी से पीटकर मार डाला, बेटी के ससुराल जाने को लेकर हुआ विवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें