फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: जाली नोट की खेप बनारस लाने वालों की तलाश में बिहार में दबिश

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में 100 और 200 के जाली नोट की खेप लाने वाले तस्करों की तलाश में शिवपुर थाने की पुलिस की एक टीम बिहार के कैमूर रवाना की गई है। चांदमारी क्षेत्र की वीडीए कॉलोनी निवासी रेस्टारेंट संचालक आदर्श शर्मा उर्फ आशू को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस को बिहार के कैमूर निवासी मनोज कुमार शाह और उसके दो दोस्तों की तलाश है। आदर्श से पूछताछ में पुलिस को मनोज और उसके गुर्गों के बारे में अहम जानकारियां हाथ लगी हैं।
विज्ञापन


शिवपुर थाने की पुलिस ने शुक्रवार को कैंट रेलवे स्टेशन के सामने रेस्टोरेंट संचालित करने वाले आदर्श शर्मा उर्फ आशू को 200 और 100 की 38 जाली नोट के साथ गिरफ्तार किया था। शिवपुर थानाध्यक्ष वैद्यनाथ सिंह ने बताया कि कैमूर निवासी मनोज और उसके दो साथी बनारस आकर आदर्श को जाली नोट देते थे। आदर्श से पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर मनोज सहित तीनों आरोपियों की धरपकड़ के लिए एक टीम कैमूर रवाना की गई है। तीनों की धरपकड़ के लिए बिहार की स्थानीय पुलिस से भी मदद मांगी गई है। पूरी उम्मीद है कि जाली नोटों की खेप बनारस लाने वाले गिरोह का सरगना और उसके गुर्गे जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
-
शराब तस्करी के आरोपी की तलाश शुरू की
वाराणसी। जिले की लाइसेंसी दुकानों को आवंटित होने वाली शराब की तस्करी कर बिहार ले जाने वाले गिरोह के तीन सदस्यों की तलाश सिगरा थाने की पुलिस ने शुरू कर दी है। सुभाष नगर, मलदहिया स्थित प्रशांत कार्गो ट्रांसपोर्ट का मालिक रणविजय शर्मा उर्फ भोला शराब की अवैध खेप पटना भिजवाता था। बिहार के औरंगाबाद जिले के कोठिया का मूल निवासी रणविजय बीएलडब्ल्यू पॉवर हाउस के समीप रहता है। थानाध्यक्ष सिगरा राजू सिंह ने बताया कि प्रकरण में गिरफ्तार चार आरोपियों से पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर रणविजय के संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई है। इसके अलावा इस मामले में पटना निवासी जितेंद्र सेठ और सोनू सेठ की तलाश है। जल्द ही एक टीम पटना रवाना की जाएगी। गौरतलब है कि बीते आठ सितंबर की रात एसटीएफ और सिगरा थाने की पुलिस की संयुक्त टीम ने सुभाष नगर, मलदहिया में छापा मार कर शराब, नकदी और चारपहिया वाहनों के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें