मंडलीय मनोविज्ञान केंद्र की ओर से संचालित राष्ट्रीय आधारित छात्रवृत्ति योजना परीक्षा के लिए 18 सितंबर तक आवेदन किया जा सकता है। हालांकि सरकारी स्कूलों में जागरूकता के अभाव में आवेदन की संख्या बेहद कम है। मंडल के सातों जिलों में 1594 सीटों की अपेक्षा 1400 ही आवेदन आए हैं। केंद्र की प्रवक्ता बनानी घोष ने बताया कि इसकी वजह स्कूलों में छुट्टियां, जाति-आय प्रमाणपत्र व आधार आदि दस्तावेज को बनाने में देरी है। वाराणसी में 269 सीटों की अपेक्षा करीब तीन सौ फॉर्म भरे गए हैं। मंडल में वाराणसी के अलावा जौनपुर, गाजीपुर, चंदौली, मिर्जापुर, सोनभद्र और भदोही शामिल है। इस योजना के तहत छात्रों को 12 हजार रुपये हर साल दिए जाते हैं। इसकी परीक्षा पांच नवंबर है।