मां तुझे प्रणाम के पांच शीर्ष विजेता हुए पुरस्कृत
- फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला के चांदपुर स्थित मुख्य कार्यालय में बृहस्पतिवार को एक कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में हुए मां तुझे प्रमाण कार्यक्रम के शीर्ष पांच विजेता बच्चों को अशोका इंस्टीट्यूट पहड़िया के वाइस चेयरमैन अमित कुमार मौर्य ने पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर प्रोत्साहित किया।
विजेता बच्चों ने अगस्त में हुए उक्त कार्यक्रम के तहत लेखन, ड्राइंग, और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। इस मौके पर बच्चों के परिजन भी मौजूद रहे। अमित कुमार मौर्य ने कहा कि बच्चों की प्रतिभाओं की परख और उनके उत्साहवर्धन के लिए इस तरह का कार्य सराहनीय है। मानसिक प्रतियोगिता के साथ बच्चों में शारीरिक प्रतियोगिताओं का आयोजन करने की जरूरत है, ताकि बनारस की प्रतिभा की पहचान हो सके।