जिलाधिकारी ने पीएमओ के पत्र का हवाला देते हुए कुलपति से जवाब देने के साथ ही जरूरी कार्रवाई की बात कही है। कुलपति ने भी अस्पताल प्रशासन से पूरे मामले में रिपोर्ट देने को कहा है। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने कहा कि बीएचयू अस्पताल की इमरजेंसी में अव्यवस्था पर प्रधानमंत्री कार्यालय ने जवाब मांगा है। इसके लिए बीएचयू के कुलपति को पत्र भेजकर प्राथमिकता के आधार पर जबाब उपलब्ध कराने के लिए पत्र भेजा गया है। जवाब आने के बाद उसे प्रधानमंत्री कार्यालय को भेजा जाएगा।