फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पर्श दर्शन के नाम पर खेल: काशी विश्वनाथ मंदिर में हंगामा, पुलिस से भी भिड़ने गए आरोपी; 23 लोग अरेस्ट

Sun, 24 May 2026 01:42 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: विश्वनाथ मंदिर में स्पर्श दर्शन कराने के नाम पर श्रद्धालुओं से पैसे लेने और हंगामा करने के आरोप में चौक थाना पुलिस ने 23 लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपियों पर श्रद्धालुओं और पुलिसकर्मियों से अभद्रता व मारपीट की कोशिश का भी आरोप है। पुलिस ने सभी के खिलाफ बीएनएसएस की धाराओं में कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया।
विज्ञापन
आरोपियों को भेजा गया जेल। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi News: श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में श्रद्धालुओं से स्पर्श दर्शन के नाम पर वसूली करने वाले 26 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। रविवार सुबह 5 से 7 बजे के बीच चौक थाना क्षेत्र से 23 और दशाश्वमेध थाना क्षेत्र से तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हुई। हाल ही में थानों पर तैनात हुए रिक्रूट सिपाहियों ने श्रद्धालु के वेश में श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के आसपास आरोपियों को दबोचा।

विज्ञापन




गेट नंबर-4 पर श्रद्धालुओं को घेरकर स्पर्श दर्शन के नाम पर पैसे की मांग की जा रही थी और उन्हें परेशान किया जा रहा था। वहीं, गेट नंबर-2 के पास भी सुगम दर्शन कराने के नाम पर श्रद्धालुओं से पैसे मांगे जा रहे थे। रिक्रूट सिपाहियों ने पूरे प्रकरण पर श्रद्धालु बनकर नजर रखी और आरोपियों की गिरफ्तारी की। 

विज्ञापन

पुलिस ने की कार्रवाई

एसीपी दशाश्वमेध डॉ. अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि दर्शनार्थियों से अभद्रता, सुगम दर्शन के नाम पर वसूली समेत अन्य आरोपों में रंजीत पांडेय, कन्हैया पांडेय, बाबू पांडेय, राजवंश गुप्ता, प्रताप कुमार, आदित्य नारायण श्रीवास्तव, मोनू केसरी, अश्वनी लेई, संजय गुप्ता, ऋषि यादव, रवि प्रकाश उपाध्याय, सौरभ श्रीवास्तव, शिव केसरी, देव शंकर तिवारी, बैदुल हसन, पंकज शास्त्री, मनोज पांडेय, पीयूष सिंह, गोविंद मौर्य, आर्यन कनौजिया, अभिषेक सागर, अंश मिश्रा और सोनू को गिरफ्तार किया गया। वहीं, दशाश्वमेध पुलिस ने सूजाबाद पड़ाव निवासी गोविंद साहनी, कौशांबी के कोखराज जलीलपुर निवासी प्रवीण मिश्रा और लहरतारा निवासी नवल श्रीवास्तव को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

छह महीने में 40 गिरफ्तार ठोस कार्रवाई नहीं
श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में दर्शन के नाम पर बीते छह महीने में अब तक 40 पकडे़ जा चुके हैं। बाद में सभी जमानत पर बाहर आ गए। चौक और दशाश्वमेध और कोतवाली पुलिस ने दो माह पूर्व भी आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इसके बावजूद दर्शन के नाम पर धन उगाही करने वालों में पुलिस का खौफ नहीं है। मंदिर प्रशासन ने भी अब तक कोई ठोस पहल नहीं की है। उधर, काल भैरव मंदिर में भी पैसा लेकर दर्शन कराने वाला गिरोह सक्रिय है। बीच-बीच में पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी करती रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें