अत्यधिक उत्पादन क्षेत्र से सामानों को पहले कलेक्ट करके कलेक्शन सेंटर लाया जाएगा वहां से सीधे पैकहाउस लाने के बाद उसको व्यवस्थित रूप से पैक किया जाएगा। कृषि मंत्रालय की ओर से कृषि उत्पादन केंद्र बनाने के लिए विशेष रूप से जोर दिया जा रहा है।
पिछले दो महीनों में एपीडा (कृषि और खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण) की ओर से पिछले दो महीने में लगभग 4 मीटिंग करके समस्याओं और उसके निदान के बारे में भी गहनता से मंथन किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से कृषि उत्पादों के निर्यात को कैसे बढ़ावा मिले इस पर विशेष रूप से विचार-विमर्श किया गया।
इसके पहले भी खाड़ी देशों में मिर्ची और मटर की खेप भेजी जा रही थी। जानकारी के अनुसार एपीडा के चेयरमैन फीता काटकर इसका शुभारंभ करेंगे। कार्गो इंचार्ज काशीनाथ यादव के अनुसार कृषि मंत्रालय की तरफ से एक्सपोर्ट के लिए विशेष रूप से जोर दिया जा रहा है भविष्य में इसके बढ़ने की संभावना भी जताई जा रही है।