फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारस में जल्द आकार लेगा 'शिव का डमरू': पीएम मोदी लखनऊ में देखेंगे प्रजेंटेशन, अक्तूबर में ही शिलान्यास की तैयारी

Mon, 04 Oct 2021 09:55 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

पीएम मोदी पांच अक्तूबर को बनारस में शिव के डमरू आकार में प्रस्तावित एकीकृत मंडलीय कार्यालय परियोजना के डीपीआर का प्रजेंटेशन देखेंगे और उनकी सहमति के बाद शिलान्यास की तैयारी शुरू की जाएगी। 
विज्ञापन
पूर्वांचल की पहली सिग्नेचर बिल्डिंग का स्वरूप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदलते बनारस की नई पहचान बनने को तैयार पूर्वांचल की पहली सिग्नेचर बिल्डिंग का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अक्तूबर में करेंगे। पीएम मोदी पांच अक्तूबर को शिव के डमरू आकार में प्रस्तावित एकीकृत मंडलीय कार्यालय परियोजना के डीपीआर का प्रजेंटेशन देखेंगे और उनकी सहमति के बाद शिलान्यास की तैयारी शुरू की जाएगी।

विज्ञापन


माना जा रहा है कि जल्द ही पीएम मोदी के वाराणसी दौरे की तारीख तय हो जाएगी। ऐसे में प्रशासन ने शिलान्यास होने वाली परियोजनाओं की रिपोर्ट सभी विभागों से तलब की है। दरअसल, नवरात्र के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी दौरे की उम्मीद है। ऐसे में प्रस्तावित परियोजनाओं के डीपीआर, जमीन चिन्हांकन सहित अन्य तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

इससे पहले पांच अक्तूबर को पीएम के लखनऊ दौरे पर वाराणसी की डमरू के आकार वाली एकीकृत मंडलीय कार्यालय परियोजना का प्रस्तुतीकरण किया जाएगा। इसके साथ नगर निगम के कूड़ा उठान एप का भी लाइव पीएम को दिखाया जाएगा। प्रशासनिक सूत्रों की मानें तो कमिश्नरी कंपाउंड में प्रस्तावित 19 मंजिल इमारत का शिलान्यास अक्तूबर में पीएम के हाथों कराया जाएगा।

विज्ञापन

पीएम के काशी आगमन की तारीख तय होने की उम्मीद

छह अक्तूबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दो दिवसीय वाराणसी दौरे के बाद पीएम के काशी आगमन की तारीख तय होने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि सीएम योगी आदित्यनाथ परियोजनाओं की तैयारी के साथ पीएम आगमन से पहले शिलान्यास होने वाली परियोजनाओं पर भी चर्चा करेंगे।

मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने कहा कि  परियोजनाओं के पूरी होने की जानकारी के बाद उनका भौतिक सत्यापन भी कराया जा रहा है। सितंबर महीने में पूरी हुई परियोजनाओं की जानकारी विभागों से मांगी गई है। 

पीएम मोदी दे सकते हैं ये सौगात

काशी के प्रवेश द्वार को भव्य बनाने के लिए तैयार की जा रही लहरतारा राजातालाब सड़क के सिक्सलेन होने की सौगात भी अक्तूबर दौरे में पीएम मोदी दे सकते हैं। बाबतपुर रोड की तर्ज पर प्रस्तावित इस सड़क को सिक्सलेन करने के साथ ही थीम के आधार पर तैयार किया जाएगा। इस पर करीब एक हजार करोड़ रुपये खर्च का अनुमान जताया गया है।
विज्ञापन

दो दर्जन से ज्यादा परियोजनाओं का लोकार्पण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 जुलाई को वाराणसी आए थे और उस दौरान करीब 15 सौ करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात दी थी। जुलाई से सितंबर तक दो दर्जन से ज्यादा परियोजनाएं तैयार हो चुकी हैं। इसमें गोरखपुर नेशनल हाईवे, रिंग रोड, बीएचयू की कई परियोजनाएं लोकार्पण के इंतजार में हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें