फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर घटना: बनारस में अलर्ट जारी, रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, हाईवे, रिंग रोड पर तैनात पुलिस

Mon, 04 Oct 2021 09:39 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

रविवार देर रात मुख्यमंत्री की ओर से निर्देश आने के बाद से ही पुलिस कमिश्नर ने सभी अधिकारियों को सोमवार को किसानों के प्रस्तावित धरना, प्रदर्शन के मद्देनजर अलर्ट पर रहने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
पुलिस फोर्स। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर की घटना के बाद प्रदेश भर में सोमवार को किसानों के धरने के एलान के बाद बनारस में पुलिस महकमा अलर्ट पर है। इस दौरान कलेक्ट्रेट के साथ ही कैंट रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस स्टेशन सहित अन्य जगहों पर पुलिस, पीएसी के जवान तैनात रहेंगे। इधर रविवार देर रात मुख्यमंत्री की ओर से निर्देश आने के बाद से ही पुलिस कमिश्नर ने सभी अधिकारियों को सोमवार को किसानों के प्रस्तावित धरना, प्रदर्शन के मद्देनजर अलर्ट पर रहने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


रविवार को लखीमपुर में किसानों की मौत के बाद प्रदेश में जगह-जगह किसानों का विरोध-प्रदर्शन शुरू हो गया है। इस बीच किसान नेताओं ने सोमवार को सभी जिला मुख्यालयों पर धरना, प्रदर्शन करने का एलान किया है। घटना के बाद से जिस तरह से किसानों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है, उसको देखते हुए पुलिस भी सतर्क हो गई है।

पढ़ेंः डेढ़ साल बाद कोरोना मुक्त हुई काशी, होम आइसोलेशन का एक मरीज भी ठीक
विज्ञापन

उधर, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अमित वर्मा का कहना है कि किसानों के धरना-प्रदर्शन के आह्वान के मद्देनजर जिले के बॉर्डर के साथ ही हाईवे, रिंग रोड, रेलवे स्टेशन पर विशेष नजर रखने का निर्देश थाना प्रभारियों को दिया गया है। जरूरत पड़ने पर पीएसी भी बुलाई जाएगी।

किसानों के देश में किसानों पर अत्याचार शर्मनाक

 लखीमपुर खीरी में हुई रविवार को घटना पर विपक्षी पार्टियों ने सरकार पर निशाना साधते हुए घटना को शर्मनाक बताया है। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के नेताओं ने इसके लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। 

कांग्रेस के पूर्व विधायक अजय राय ने कहा कि लखीमपुरी की घटना भाजपा सरकार का असली चेहरा उजागर करती है। किसानों के देश में किसानों पर अत्याचार शर्मनाक है। घटना के दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिली चाहिए और किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए। वहीं सपा के प्रवक्ता मनोज राय धूपचंडी ने घटना में मुख्यमंत्री का इस्तीफा मांगा है। 
विज्ञापन

सीएम के गृहक्षेत्र में व्यापारी की मौत के लिए सरकार जिम्मेदार

यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवासन ने कहा कि भाजपा सरकार में अपराध बढ़ा है। सीएम के गृहक्षेत्र में व्यापारी की पुलिस पिटाई से मौत के लिए सरकार जिम्मेदार है। कोरोना काल में भी सरकार के दावे फेल हो गए। जनता को खुद ऑक्सीजन और दवा का इंतजाम करना पड़ा। महंगाई और बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है, लेकिन भाजपा झूठे प्रचार में व्यस्त है।

रविवार को वाराणसी पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बाबा विश्वनाथ और बाबा कालभैरव का दर्शन पूजन किया। उन्होंने जिला कांग्रेस कमेटी के कैंप कार्यालय चांदपुर में प्रियंका की रैली के संदर्भ में कार्यकर्ताओं संग बैठक की। कहा कि 10 अक्तूबर को होने वाली प्रियंका गांधी की रैली ऐतिहासिक होगी। इसके बाद प्रस्तावित रैली स्थल जगतपुर डिग्री कालेज मैदान पहुंचकर निरीक्षण किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें