बुधवार सुबह काशी विश्वनाथ का दर्शन पूजन करने के बाद दुर्गाकुंड मंदिर पहुंची तो ये घटना घट गई। सौम्या अपने मोबाइल की कीमत 82 हजार रुपये बता रही है। मंदिर से जुड़े लोगों का आरोप है कि सावन में भीड़भाड़ होने के बाद भी सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद नहीं है। मंदिर की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी सिर्फ सुबह और में शाम आते हैं। थोड़ी देर बाद नदारद हो जाते हैं। बीते सोमवार को भी इसी मंदिर परिसर में एक महिला महिला दर्शनार्थी का पर्स उचक्कों ने उड़ाया था।