फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाई महीने के मासूम को मां से छीन ले गए बदमाश, अगले दिन तालाब में मिली बच्चे की लाश

Sat, 03 Aug 2019 02:47 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के बलिया में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। मां के गोद से ढाई महीने के मासूम को छीन कर बदमाश भाग गए। इसके बाद शनिवार सुबह बच्चे का शव तालाब में उतराया हुआ पाया गया। 

विज्ञापन


बलिया नगरा थाना क्षेत्र के अतरौली करमौता निवासी सचिदानंद ने शुक्रवार को नगरा थाने में तहरीर दी थी कि मेरी पत्नी सुनीता ढाई माह के पुत्र सहर्ष के साथ घर मे सोई हुई थी। गुरुवार रात करीब एक बजे तीन अज्ञात लोग घर मे घुस गए।

सुनीता का मुंह दबाकर तीनों बदमाश बच्चे को लेकर भाग गए। शोर गुल सुनकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और बच्चे की काफी तलाश किए। लेकिन बच्चे का कहीं पर भी पता नहीं चल सका। पुलिस ने पिता की तहरीर पर जांच पड़ताल शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच शनिवार तड़के बच्चे का शव गांव के तालाब में उतराया मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। इसके बाद शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल पर डीएम और एसपी पहुंच गए और इस मामले में जल्द से जल्द कार्रवाई करने का आश्वासन दिए। बच्चे की मां का रो-रो कर बुरा हाल है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें