फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैतृक गांव पहुंचे शहीदों के शव, काफिले के आगे लोगों ने लगाए वंदे मातरम् के नारे

Sun, 17 Feb 2019 09:24 AM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
पैतृक गांव पहुंचा शहीदों का शव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में गुरुवार को देश के जवानों पर अब तक का सबसे बड़ा आतंकी हमला हुआ है। इस हमले में 40 जवान शहीद हुए हैं। वहीं कई जवान गंभीर रूप से घायल हैं। जिसमें अपने पूर्वांचल क्षेत्र के बनारस और चंदौली के दो बहादुर शहीद हो गए। दोनों जांबाजों का पार्थिव शरीर शनिवार की सुबह आठ बजे उनके गांव पहुंचा। गांव पहुंचते ही लोगों ने 'भारत माता की जय' के नारे के साथ उनका स्वागत किया।
विज्ञापन


शनिवार सुबह जब शहीद जवानों का शव वाराणसी के मोहनसराय पहुंचा तो स्थानीय लोगों ने भारत माता की जय व वंदे मातरम के नारे लगाकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। लोग भोर से ही इंतजार कर रहे थे।

सीआरपीएफ के जवानों ने अपने वाहनों में रमेश और अवधेश के शव लेकर चौबेपुर और चंदौली के लिए रवाना हे गए। सीआरपीएफ का वाहन बिल्कुल दुल्हन की तरह सजा था। शहीदों के काफिले के आगे-आगे लोग बाइक से शहीदों के अमर रहने के नारे लगा रहे थे। बता दें कि सभी शहीदों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पालम एयरपोर्ट पर श्रद्धांजलि दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें