खुली नाली होने और उसमें लगी सरिया निकली हुई है। इससे हादसे की आशंका है। यह जरूर है कि बारिश बीत चुकी है लेकिन खुली नाली में कचरा भरेगा और जलनिकासी की समस्या खड़ी होगी। वहीं सरिया भी खतरनाक है। इंटरलाकिंग भी पूरे क्षेत्र में नहीं हुई है।
लोक निर्माण विभाग के एई जितेंद्र सिंह का कहना है कि जो बजट जारी हुआ था, उससे नाली निर्माण और सड़क का कार्य पूरा करा लिया गया है। औद्योगिक क्षेत्र में कुछ हिस्से पर इंटरलाकिंग भी कराई जानी थी, जिसे पूरा करा लिया गया है। इसके अलावा नालियों के पूरी तरह से ढंकने, बाकी इंटरलाकिंग का काम पूरा करने के लिए करीब पांच करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। वहां से स्वीकृत होते ही बाकी कार्यों को पूरा करा लिया जाएगा।