वहीं आरोपी को भी पुलिस ने अपनी कस्टडी में ले लिया है। ग्रामीणों के अनुसार आरोपी किशोर मानसिक रूप से अस्वस्थ है। परिवार के लोगों ने उसे एक कमरे में बंद कर रखा हुआ था। रात में किसी तरह वह कमरे से बाहर आ गया और फिर उसने इस घटना को अंजाम दे दिया।
घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। एसपी सुधीर सिंह ने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।