फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बिहार के रहने वाले पीएसी के जवान ने उठाया खतरनाक कदम, आजमगढ़ में कैंप में...

Sat, 10 Oct 2020 11:13 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amarujala
विज्ञापन

आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर थाना के बगल में लगे पीएसी रामनगर के कैंप में शामिल जवान ने शनिवार की सुबह फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। साथी जवानों ने उसे फंदे पर लटकता देखा तो सूचना मुबारकपुर थाना पुलिस को दी।

विज्ञापन

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी पर एसपी सुधीर कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे और मुआयना किया।


मुबारकपुर थाने के बगल में स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय अमिलो में 36वीं वाहिनी पीएसी रामनगर का कैंप लगा हुआ है। इस कैंप में शामिल जवान करन सिंह(26) पुत्र उमेश प्रसाद सिंह निवासी फतेहपुर लंका टोला थाना राघवपुर (जिला वैशाली, बिहार) ने शनिवार की भोर में शौचालय में गमछे के सहारे फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली।

Trending Videos
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि रात में किसी से देर रात फोन पर बात की थी। इसके बाद ये कदम उठाया। सुबह उठने पर साथी जवानों ने उसे फंदे से लटकता देखा तो सूचना पुलिस को दी। सूचना पर मुबारकपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई।

वहीं एसपी सुधीर कुमार सिंह भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। मृत जवान 2016 में पीएसी में तैनात हुआ था और वह एक पुत्री का पिता बताया जा रहा है। घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें