फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: अदालतों के कार्यालयों में बाहरियों के खिलाफ अभियान के विरोध में प्रदर्शन, वकील और बाबू आमने-सामने

Mon, 29 May 2023 02:47 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

जिला अदालत में फर्जी वकीलों को पकड़ने के बाद अब अदालतों के कार्यालयों में कार्यरत बाहरी लोगों के खिलाफ बनारस बार एसोसिएशन ने अभियान चलाया है।  एसोसिएशन के इस अभियान के खिलाफ अदालती बाबुओं ने सोमवार को प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन
अदलात परिसर में बाबुओं ने किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के जिला अदालत में फर्जी वकीलों को पकड़ने के बाद अब अदालतों के कार्यालयों में कार्यरत बाहरी लोगों के खिलाफ बनारस बार एसोसिएशन अभियान चलाया है। बनारस बार एसोसिएशन के इस अभियान के खिलाफ अदालती बाबुओं ने विरोध शुरू कर दिया है। सोमवार को कार्यालयों में ताला बंद कर बाबुओं ने नारेबाजी की और सुरक्षा की मांग की। बाबुओं के हड़ताल से अदालती कामकाज बुरी तरह प्रभावित हो गया। अभियान के खिलाफ प्रदर्शन के बाद से वकील और अदालती बाबू आमने-सामने आ गए हैं। किसी भी समय स्थिति बिगड़ सकती है।

विज्ञापन


कुछ दिन पहले ही बाहरी और एक अधिवक्ता के बीच मारपीट की घटना हुई थी। दोनों पक्ष ने कैंट थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था। बनारस बार एसोसिएशन ने इस घटना के बाद बीते शनिवार को अदालतों के कार्यालयों में बाहरियों के खिलाफ अभियान छेड़ दिया।

कई बाहरियों को खुद खदेड़ भी दिया। वहीं जिला जज से बाहरियों को बाहर करने का आग्रह किया था। साथ ही सोमवार को अभियान चलाकर बाहरियों को बाहर करने और कानूनी कार्रवाई की बात कही थी। सोमवार को कचहरी खुलते ही बाहरियों के समर्थन में जिला कचहरी के बाबू अदालत परिसर में उतर आए।

विज्ञापन

जिला न्यायालय के ऑफिसों की ताला बंद कर परिसर में चक्रमण करने लगे। जिससे अदालतों के लंबित मामलों में तारीखें पड़ गईं। इस घटना को लेकर वकीलों में भी आक्रोश था। उन्होंने प्रभारी जिला जज से मिलकर बाबुओं की शिकायत की। प्रभारी जिला जज ने कहा जिला जज के आने पर उनके समक्ष समस्याओं को रखा जाएगा।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं का कहना है  बाहरी लोगों को कार्यालयों में तैनात बाबू अपनी सहायता के लिए अवैधानिक रूप से सहयोगी बनाकर रखते हैं। आरोप लगाया कि वो अदालतों से पत्रावलियों को गायब और उसमें हेराफेरी करते हैं।  इस पर रोक लगाने के लिए बाहरियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें