फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BHU Entrance Exam का विरोध शुरू, ज्वाइंट एक्शन कमेटी के सदस्य ने शुरू किया सत्याग्रह

Thu, 13 Aug 2020 07:29 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
सत्याग्रह करता छात्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में स्नातक और स्नातकोत्तर में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा कराने के विरोध में छात्र आगे आने लगे हैं। ज्वाइंट एक्शन कमेटी बीएचयू इकाई के सदस्य नीरज राय ने गुरुवार को छात्र अधिष्ठाता कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया।

विज्ञापन


बताया कि कमेटी की ओर से 11 अगस्त को ही कुलपति को एक ज्ञापन देकर 24 घंटे के अंदर कोविड महामारी को देखते हुए प्रवेश परीक्षा कराने के फैसले को निरस्त करने की मांग की गई थी, लेकिन समय सीमा बीत जाने के बाद भी विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया।

जिसके बाद सत्याग्रह शुरू कर दिया गया है। बीएचयू ईकाई के राज अभिषेक ने बताया कि कोरोना का संक्रमण जिस तरह से तेजी से बढ़ रहा है उसके साथी यूपी बिहार समेत कई जिलों में बाढ़ की स्थिति भी भयावह होती जा रही है। ऐसे में प्रवेश परीक्षा कराया जाना छात्रों के हित में नही हैं। बताया कि मांग पूरी होने तक धरना चलता रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें